वाहन चालक कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा :- देश की सुचारू व्यवस्था की रीढ़ है वाहन चालक।
-
By
Admin
Published - 12 November 2026 10 views

बक्शा (जौनपुर)। वाहन चालक, मजदूर, किसान इस देश की रीढ़ है, देश की सम्पूर्ण व्यवस्था और लोगों को मिल रही सुविधाऐं ड्राइवरों, किसानों और मजदूरों के खून पसीने से ही संभव हो पाता है,इस किंतु सरकार ड्राइवरों, किसानों और मजदूरों का शोषण किया जा रहा है, उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने वृहस्पतिवार को वाहन चालक कल्याण समिति द्वारा आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए कहा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने वाहन चालकों को देश की व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि आज की हर जरुरत ड्राइवर पूरा कर रहा है, चाहे यातायात की व्यवस्था हो अथवा मरीजों को अस्पताल पहुंचाना हो, लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाना हो, लोगों के घरों तक राशन,भोजन दवा इत्यादि पहुंचाना हो तो हर व्यक्ति ड्राइवरों का ही सहारा लेता है।

राजेन्द्र पाल गौतम ने वाहन चालकों को भरोसेमंद बताते हुए कहा कि लोग आंख मूंदकर ड्राइवरो पर विश्वास करते हैं। कांग्रेस नेता राजेन्द्र पाल गौतम ने ड्राइवरों को आश्वस्त करते हुए कहा कि तानाशाह भाजपा सरकार की पुलिस सड़कों ड्राइवरों का उत्पीडन करती है, कांग्रेस की सरकार बनते ही ड्राइवरों के हित के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई जाएगी , ड्राइवरों के लिए लिए बीमा, सुरक्षा और सम्मान के लिए उचित कानून बनाया जायेगा।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी ने कहा कि तानाशाह भाजपा सरकार वाहन चालकों का शोषण करती है, जबकि ड्राईवर ही देश की तमाम व्यवस्थाओं को सुचारू रुप से चलाने में सहयोग करता है, वरुण चौधरी ने मोदी सरकार की हिट एंड रन कानून का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ड्राइवरों के खिलाफ कानून बनाकर अपनी तानाशाही रुख को प्रकट कर चुकी हैं।

वाहन चालक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम को ड्राइवरों के हित के लिए दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि ड्राइवरों को पुलिस के उत्पीड़न का शिकार बनना पड़ता है तथा सड़क पर ड्राइवरों की गलती के बिना हुई दुर्घटना पर वाहन चालकों को दंडित किया जाता है। जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रुप में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ड्राइवरों, मजदूरों, किसानों, कामगारों, बुनकरों सहित आम आदमी के हित के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ाई लड रहीं हैं। सभा में सैकड़ों की संख्या में ड्राइवर मौजूद रहे।इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान, जौनपुर कांग्रेस के संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा,शिव मिश्रा, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संदीप कपूर, श्रीमती आरती गौरव सिंह,बृजेश यादव, मनोज कुमार सिंह अभीराम यादव,, विनय तिवारी , इरशाद खान राजू, डा.अनित सिंह, रमाशंकर यादव, अनिल सोनकर, लाल प्रकाश पाल, विनय तिवारी, संजय माली, जब्बार अली सलमानी, विजय कुमार प्रजापति,आजम जैदी ओमकार यादव, विजय बहुगुणा यादव, इकबाल हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
बदलापुर (जौनपुर)। बदलापुर क्षेत्र के तखागंज बाजार में मंगलवार को जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान
-
प्रदीप कुमार नायक(स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार)✍️बिहार। एक आम आदमी ने जब कानून के तहत सिर्फ सूचना
-
जौनपुर ।मृत्युञ्जय महादेव धाम, उमरछा में आज आयोजित सस्वर सुंदरकाण्ड प्रतियोगिता में माँ सीता ग
-
शंका समाधान(पंडित मनोज त्रिपाठी )✍️। प्रयागराज। संम्पूर्ण सृष्टि को संचालित करने की अद्भुत क्षमता क
LIVE TV