जौनपुर:- जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने किया कार्यभार ग्रहण।
-
By
Admin
Published - 17 November 2026 36 views

जौनपुर । कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में नवागत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने स्थानांतरण आदेश जारी होने के 8 घंटे बाद ही रात्रि 11 बजे के करीब वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर की उपस्थिति में कार्यभार ग्रहण किया।
इससे पहले उनका पुष्प गुच्छ देकर सीडीओ नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम परमानंद झा, सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह, एसडीएम योगिता सिंह व अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

ज्ञात हो कि सोमवार की सुबह ही निवर्तमान जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के स्थानांतरण अपर आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समिति लखनऊ पद पर होने का आदेश जारी हुआ था ।
नवागत जिलाधिकारी इससे पूर्व विशेष सचिव नगर विकास विभाग के पद पर तैनात थे।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर । कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में नवागत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने स्थानांतरण आदेश जारी होन
-
जौनपुर। वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) आशुतोष सिन्हा
-
जौनपुर। छठ पूजा महापर्व के अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने 16 नवंबर 2026, सोमवार को जिले में सार
-
जौनपुर। जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), जौनपुर द्वारा अवगत कराया गया है कि भारत
LIVE TV