जौनपुर:- जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने 16 नवंबर को जिले में सार्वजनिक अवकाश किया घोषित।
-
By
Admin
Published - 15 November 2026 18 views
जौनपुर। छठ पूजा महापर्व के अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने 16 नवंबर 2026, सोमवार को जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन कलेक्ट्रेट सहित जिले के सभी सरकारी कार्यालय और विद्यालय बंद रहेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी ने पूर्व में मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी 2026 को घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर यह नया अवकाश घोषित किया है।

दरअसल, जिले में 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन इसके पहले 12 जनवरी 2026 को प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया था। इसके चलते जौनपुर में 14 जनवरी को घोषित स्थानीय अवकाश स्वतः निरस्त हो गया था
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। छठ पूजा महापर्व के अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने 16 नवंबर 2026, सोमवार को जिले में सार
-
जौनपुर। जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), जौनपुर द्वारा अवगत कराया गया है कि भारत
-
प्रदीप कुमार नायक(स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार)।मधुबनी। जिले के राजनगर चट्टीरोड़ स्थित सुंदरवन श्म
-
बदलापुर (जौनपुर)। बदलापुर क्षेत्र के तखागंज बाजार में मंगलवार को जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान
LIVE TV