जौनपुर:-नवागत जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने पत्रकारों के साथ की परिचयात्मक बैठक, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 की दी विस्तृत जानकारी।
-
By
Admin
Published - 17 November 2026 17 views

जौनपुर। नवागत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने पत्रकारों से परिचय प्राप्त करते हुए जनपद के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा प्रशासन की प्राथमिकताओं पर संवाद किया। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद प्रयागराज के निवासी हैं तथा विभिन्न जनपदों में कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ है। जनपद जौनपुर में पहली बार जिलाधिकारी के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने जनपद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि जौनपुर की गौरवशाली पहचान को संरक्षित रखते हुए विकास की नई संभावनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

परिचयात्मक बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन दिनांक 17.11.2026 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर कर दिया गया है।
आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची में जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या की संख्या-3259629 है जिसमें पुरूष-1750856 मतदाता, 1508651 महिला एवं 122 तृतीय लिंग हैं। वर्तमान में जनपद का जेण्डर रेशियो-862 एवं ईपी रेशियो-61.33 प्रतिशत है। पुनरीक्षण के दौरान दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि दिनांक 17.11.2026 से 16.12.2026 तक नियत है तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 को निर्धारित है। आयोग द्वारा पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 21.11.2026, 22.11.2026, 28.11.2026 एवं 29.11.2026 को विशेष अभियान की तिथियां नियत की गयी है। जनपद में कुल मतदेय स्थलों की संख्या-4080 एवं मतदान केन्द्र की संख्या-2156 है। ऐसे पात्र युवा/महिला मतदाता जिनकी आयु 01.01.2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है/रहे हैं वह उक्त अवधि में ऑनलाइन ECINET App एवं https://voters.eci.gov.in दोनों
यह भी जानकारी दी गयी कि पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावे और आपत्तियों की सूची फार्म-9, 10, 11, 11ए, 11बी ऑनलाइन तैयार होती है, जिसे प्रतिदिन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा एवं डीईओ पोर्टल पर प्रतिदिन अपलोड भी किया जायेगा। जिसे कोई भी नागरिक jaunpur.nic.in, ceouttarpradesh.nic पोर्टल के माध्यम से देखा जा सकता है। दिनांक 17 नवम्बर, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांचें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो फार्म-6 भरकर नाम शामिल कराने तथा किसी विवरण में त्रुटि होने पर फार्म-8 के माध्यम से संशोधन कराने के लिए निर्धारित अवधि में आवेदन करें। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है।
प्रेस प्रतिनिधियों, इलेक्ट्रानिक मीडिया से सहयोग अपील की गयी कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के दौरान बढ़-चढ़कर भाग लें ताकि अधिक से अधिक युवा/महिला एवं छूटे हुए मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करा सके। जिससे भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध ढंग से सम्पन्न कराने में अपनी सहभागिता, सहयोग एवं जनसामान्य को जागरूक करने में अपनी भूमिका निभाते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार करायें। जिससे मतदाता सूची त्रुटिरहित तैयार की जा सके।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर । कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में नवागत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने स्थानांतरण आदेश जारी होन
-
जौनपुर। वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) आशुतोष सिन्हा
-
जौनपुर। छठ पूजा महापर्व के अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने 16 नवंबर 2026, सोमवार को जिले में सार
-
जौनपुर। जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), जौनपुर द्वारा अवगत कराया गया है कि भारत
LIVE TV