जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अर्न्तगत स्व-गणना कार्यक्रम 16 नवंबर से प्रारम्भ।
-
By
Admin
Published - 15 November 2026 13 views

जौनपुर। जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), जौनपुर द्वारा अवगत कराया गया है कि भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अर्न्तगत स्व-गणना कार्यक्रम की शुरुआत आज दिनांक 16.11.2026 से प्रारम्भ होकर दिनांक 30.11.2026 तक इस कार्यक्रम को पूर्ण किये जाने की समय सीमा निर्धारित है। तत्पश्चात 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना (Population Enumeration) का कार्य संचालित होगा। वहीं 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण दौर (Revisional Round) आयोजित किया जायेगा।


स्व-गणना पोर्टल पर se.census.gov.in लागिन करके जनगणना से सम्बंधित 40 प्रश्नावली के सापेक्ष इसको भरने के उपरान्त SE ID प्राप्त हो जायेगी जिसको अपने पास सुरक्षित रखना है एवं जब प्रगणक आपके यहां गणना के लिये आयें उन्हे SE ID दिखाकर अपनी गणना को पूर्ण करना है इस सम्बंध में जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), द्वारा इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किये जाने जनपद के समस्त निवासियों के प्रतिभाग किये जाने की अपील की है।
जनगणना देश की जनसंख्या, सामाजिक संरचना और विकास संबंधी आवश्यकताओं के आंकडे उपलब्ध कराने वाला एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकडे भविष्य की नीतियों, कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जनगणना देश की जनसंख्या, सामाजिक संरचना और विकास संबंधी आवश्यकताओं के आंकडे उपलब्ध कराने वाला एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकडे भविष्य की नीतियों, कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। छठ पूजा महापर्व के अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने 16 नवंबर 2026, सोमवार को जिले में सार
-
जौनपुर। जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), जौनपुर द्वारा अवगत कराया गया है कि भारत
-
प्रदीप कुमार नायक(स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार)।मधुबनी। जिले के राजनगर चट्टीरोड़ स्थित सुंदरवन श्म
-
बदलापुर (जौनपुर)। बदलापुर क्षेत्र के तखागंज बाजार में मंगलवार को जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान
LIVE TV