देश भक्ति, एस एस बी की प्रस्तुति और लोकगीतों से गुंजायमान हुआ राजनगर श्मशान भूमि।
-
By
Admin
Published - 14 November 2026 99 views

प्रदीप कुमार नायक(स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार)।
मधुबनी। जिले के राजनगर चट्टीरोड़ स्थित सुंदरवन श्मशान भूमि में आयोजित 39वें काली पूजा महोत्सव सह सांस्कृतिक उत्सव में इस बार देशभक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला l
महोत्सव में पहली बार राजनगर स्थित एसएसबी की 18वीं वाहिनी के कमांडेट कोजाराम लमरोड़ की पहल पर फ्रंटियर हेड क्वार्टर, पटना से आए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों का जैज बैंड अपनी संगीतमय प्रस्तुति देने पंहुचा l
एसएसबी के जैज बैंड की खासियत जवानों का अनुशासन, सामूहिक तालमेल और विभिन्न वाद्य यंत्रों के माध्यम से प्रस्तुत की जाने वाली मधुर एवं लयबद्ध धुनों से श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए l। देशभक्ति से ओतप्रोत संगीत और आकर्षक धुनों के माध्यम से जवान अपनी कला का प्रदर्शन करते दिखे गए l बैंड की सामूहिक प्रस्तुति दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रही l

महोत्सव में सात राज्यों के कलाकारों द्वारा लोक संस्कृति की विविध छटा भी बिखेरी गई l
इस बीच पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े दैनिक जागरण के स्थानीय पत्रकार प्रमोद सर्राफ,स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार तथा भारत - नेपाल पत्रकार यूनियन के अंतराष्ट्रीय महासचिव प्रदीप कुमार नायक,प्रभात खबर के पत्रकार उदय नारायण सिंह, हिंदुस्तान के पत्रकार सुनील देव, दैनिक भास्कर के पत्रकार राजेश सर्राफ, डिजिटल मीडिया राजनगर टॉक से जुड़े मणिकांत गडेरी, आवाज़ घर - घर के न्यूज़ से जुड़े नितेश्वर झा उर्फ़ छोटू, के आर न्यूज़ से जुड़े बलराम सर्राफ को आयोजन समिति की ओर से जिला कला संस्कृति विभाग के पदाधिकारी नीतीश कुमार ने मोमेंटो देकर मंच पर सम्मनित किया l
सम्बंधित खबरें
-
प्रदीप कुमार नायक(स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार)।मधुबनी। जिले के राजनगर चट्टीरोड़ स्थित सुंदरवन श्म
-
बदलापुर (जौनपुर)। बदलापुर क्षेत्र के तखागंज बाजार में मंगलवार को जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान
-
प्रदीप कुमार नायक(स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार)✍️बिहार। एक आम आदमी ने जब कानून के तहत सिर्फ सूचना
-
जौनपुर ।मृत्युञ्जय महादेव धाम, उमरछा में आज आयोजित सस्वर सुंदरकाण्ड प्रतियोगिता में माँ सीता ग
LIVE TV