पेंगुइन पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक विश्लेषण:- अखिलेश यादव और समाजवादी विरासत, क्षितिज पर समाजवाद।
-
By
Admin
Published - 14 November 2026 27 views

भगवन्त यादव संबाददाता ।
कुशीनगर।प्रख्यात लेखक और शिक्षाविद् प्रो. डॉ. मदन यादव, प्रोफेसर, दिल्ली की बहुप्रतीक्षित शोध पुस्तकों के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण जल्द ही पाठकों के बीच आने वाले हैं। कुशीनगर में भ्रमण के दौरान प्रेस वार्ता के दौरान उक्त बातें विशेष शोधपुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने पत्रकारों से बताया कि अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन पेंगुइन penguin पब्लिकेशन (Penguin Publication) द्वारा प्रकाशित अंग्रेजी संस्करण 'Akhilesh Yadav: Legacy of Samajwad, Socialism on Horizon'और इसका हिंदी संस्करण 'अखिलेश यादव: समाजवादी विरासत, क्षितिज पर समाजवाद' भारतीय लोकतंत्र में समाजवादी राजनीति और समकालीन सबअल्टर्न (वंचित समाज) नेतृत्व का एक गहन एवं प्रामाणिक दस्तावेज़ प्रस्तुत करते हैं।

समाजवाद की यह यात्रा महाभारत काल से शुरू होकर लोहिया और नेता जी मुलायम सिंह यादव के संघर्षों से गुजरती हुई आज अखिलेश यादव के विचारों तक पहुंची है समानता सबकी भागीदारी र पीड़ित को न्याय की यात्रा निरंतर चल रही है ।
यह दस्तावेज़ गांव के किसानों से लेकर गरीबों, मजदूरों और सामाजिक, आर्थिक, शिक्षा से पिछड़े वर्गों के नेतृत्व की कहानी है — जिन्हें समाजवादी आंदोलन ने आवाज़ दी, पहचान दी और मुख्यधारा में जगह दी।
भारतीय लोकतंत्र के महत्वपूर्ण मोड़ पर:-
भारतीय लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण मोड़ पर, ये दोनों पुस्तकें समाजवाद की वैचारिक यात्रा का विस्तृत विश्लेषण करती हैं — जिसमें भारत की सभ्यतागत जड़ों, डॉ. राममनोहर लोहिया और श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव के ज़मीनी संघर्षों से लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व तक की पूरी यात्रा शामिल है।
लोहिया ने समाजवाद को विचार दिया,मुलायम सिंह यादव ने उसे ज़मीन दीऔर अखिलेश यादव ने उसे विकास और नई पीढ़ी का चेहरा दिया।
किताबों में क्या है खास?
- समाजवाद की 75 साल की यात्रा — एक जगह
- किसान, मजदूर, गरीब, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, महिला और युवा — वंचित समाज के नेतृत्व का विश्लेषण
- उत्तर प्रदेश की राजनीति, गठबंधन, चुनावी रणनीति और समाजवादी पार्टी के बदलते स्वरूप पर प्रामाणिक शोध
- विकास, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र पर नई बहस
- 21वीं सदी में समाजवाद का भविष्य — क्षितिज पर समाजवाद

प्रकाशक के अनुसार, ये पुस्तकें शोधार्थियों, पत्रकारों, छात्रों, शिक्षकों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और सामान्य पाठकों — सभी के लिए उपयोगी होंगी। भाषा सरल, तथ्य प्रामाणिक और प्रस्तुति रोचक रखी गई है।
पुस्तकें शीघ्र ही देश के सभी प्रमुख शहरों के बुक स्टोर्स, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, एयरपोर्ट बुक शॉप्स और बुक एजेंसियों पर उपलब्ध होंगी।
देश व प्रदेश स्तरीय विमोचन कार्यक्रम, प्रसार-प्रचार हेतु उत्तर प्रदेश के प्रत्येक मण्डल व जिले का भ्रमण किया जा रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
प्रदीप कुमार नायक(स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार)।मधुबनी। जिले के राजनगर चट्टीरोड़ स्थित सुंदरवन श्म
-
बदलापुर (जौनपुर)। बदलापुर क्षेत्र के तखागंज बाजार में मंगलवार को जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान
-
प्रदीप कुमार नायक(स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार)✍️बिहार। एक आम आदमी ने जब कानून के तहत सिर्फ सूचना
-
जौनपुर ।मृत्युञ्जय महादेव धाम, उमरछा में आज आयोजित सस्वर सुंदरकाण्ड प्रतियोगिता में माँ सीता ग
LIVE TV